राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए शनिवार यानी 22 जुलाई के दिन मौसम गर्मी भरा रहा। जहां जुलाई के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही थी वहीं अब इस हफ्ते के कुछ दिनों में दिल्ली का मौसम धूप और गर्मी भरा रहा है। शनिवार को भी दिल्ली में धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी दो और दिनों तक राजधानी के लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। वहीं दिल्ली में तापमान भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
