इस शख्स ने की 120 शादियां, 28 बच्चे, जहां बनाया आशियाना, वहीं रचा लिया विवाह

Thailand Tambon Prasert: थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें 58 साल का एक शख्स अब तक 120 शादियां कर चुका है। हैरानी की बात तो ये है कि उसकी सभी पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में पता है। नकोन नायोक प्रांत के रहने वाले तंबन प्रैजर्ट ने 120 शादियां की है। हाल ही में उसने अपनी उम्र से 27 साल छोटी महिला से विवाह किया है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 3:33 PM
Thailand Tambon Prasert: 58 साल के तंबन की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी।

दुनिया में लोगों के तरह-तरह के शौक होते हैं। कई लोग अपने अनोखे कारनामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही थाईलैंड का एक बिल्डर इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस शख्स की अजीब बात ये है कि जहां कहां भी घर बनाते हैं। वहीं एक विवाह रचा लेते हैं। अब तक यह शख्स 120 शादियां कर चुका है। उसके 28 बच्चे हैं। हैरानी की बात ये है कि सभी पत्नियों को इस बारे में पूरी जानकारी है। पत्नियों से भी आज तक किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। इस शख्स की पहचान थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के 58 साल के तंबन प्रैजर्ट के रूप में हुई है।

पेशे से बिल्डर तंबन ने कुछ साल पहले अपनी उम्र से 27 साल छोटी महिला से शादी की है। लड़की का नाम फोन बताया जा रहा है। तंबन के बारे में कहा जाता है कि जिस शहर में भी घर बनवाने का काम शुरू करते हैं। उसी शहर में वो शादी कर लेता है।

कैसे करता है तंबन शादी?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंबन जब भी किसी लड़की से शादी करने जाते हैं तो सबसे पहले उसके माता-पिता से बात करते हैं। इसके बाद शादी पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ होती है। वो लड़की के परिवार को पूरी बात बता देते हैं। इसके बाद ही आगे शादी होती है। तंबन की सबसे खास बात यह है कि वह हर दूसरी शादी अपनी पहली बीवी की रजामंदी से करता है। 17 साल की आयु में तंबन प्रैजर्ट ने सबसे पहला विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी उससे 2 साल छोटी थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। तंबन अपनी सभी पत्नियों की जरूरतों का पूरा खयाल रखते हैं। उनकी सभी मांगों को पूरी करते हैं। तंबन ने अपनी सभी पत्नियों को एक-एक घर बनवा कर दिया है। अब तक तंबन कुल 120 शादी कर चुके है और उनके 28 बच्चे हैं।

तंबन ने इतनी शादियां क्यों की?

तंबन ने आखिरी शादी साल 2017 में की थी और जब ये बात आग की तरह फैली तो उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर सारी सच्चाई से पर्दा उठाया था। मीडिया से बात करते हुए तंबन ने कहा कि मेरी 120 से ज्यादा पत्नियां है। तंबन ने बताया कि मेरी पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। इसके बाद मेरे जीवन में कई महिलाएं आती गई। मैं जहां भी अपने काम से जाता और मुझे अपने से छोटी उम्र की लड़कियां पसंद आती तो मैं उससे शादी कर लेता हूं। इसकी वजह ये है कि मुझे उम्रदराज औरतें पसंद नहीं हैं।

तंबन की सभी शादियां कानूनी तौर पर हैं अवैध

वहीं थाईलैंड के नियमों के मुताबिक, तंबन की शादियां अवैध है। थाईलैंड वहु विवाह प्रथा नहीं है। कहने का मतलब ये हुआ कि वहां एक ही शादी करने का कानून है। एक से ज्यादा शादियां गैर कानूनी हैं। ऐसे में प्रैजर्ट को कानूनी मसलों का भी सामना करना पड़ा होगा। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पति ने नहीं की 8 करोड़ की संपत्ति नाम, पत्नी ने आशिक संग मिलकर कर दिया कत्लेआम, 800 Km दूर ठिकाने लगाई लाश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।