Ugandan News: दुनिया के कई देश प्रजनन दर में गिरावट के बावजूद अधिक जनसंख्या की समस्या से जूझ रहे हैं। युगांडा में एक व्यक्ति ने 12 पत्नियों के साथ 102 बच्चों को जन्म दिया है। उसके बच्चों की लिस्ट इतनी लंबी हो गई कि वह उनके नाम भूलने लगा है। इस समस्या से निपटने के लिए उसने सभी बच्चों के नाम दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर बनाया है। पूर्वी युगांडा के मुकीजा गांव के निवासी मूसा हासैया कसेरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की। वह न केवल 102 बच्चों के पिता हैं, बल्कि 578 पोते-पोतियों के दादा भी हैं। मूसा अब 70 वर्ष के हैं। उनको अपने बड़े परिवार का भरण-पोषण करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। भूख और सीमित संसाधनों के बीच उन्हें पालना मुश्किल हो रहा है।