Get App

उर्वशी रौतेला को किया उनका iPhone चुराने वाले ने मेल, लिखा अगर फोन चाहिए तो करनी होगी मेरे भाई की हेल्प

हाल में हुए वर्ल्ड कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भी उर्वशी स्टेडियम में नजर आई थीं। इस मैच के खत्म होने के बाद उर्वशी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था। जिसने सभी को चौंका दिया था। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मैंने अपना 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड iPhone खो दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली सी मच गई थी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 6:54 PM
उर्वशी रौतेला को किया उनका iPhone चुराने वाले ने मेल, लिखा अगर फोन चाहिए तो करनी होगी मेरे भाई की हेल्प
हाल में हुए वर्ल्ड कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भी उर्वशी स्टेडियम में नजर आई थीं। इस मैच के खत्म होने के बाद उर्वशी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela) अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में हुए वर्ल्ड कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भी उर्वशी स्टेडियम में नजर आई थीं। इस मैच के खत्म होने के बाद उर्वशी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था। जिसने सभी को चौंका दिया था। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मैंने अपना 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड iPhone खो दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली सी मच गई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्वशी की पोस्ट पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे थे। पर अब उर्वशी को एक मेल मिला है। यह मेल खुद कथित तौर पर उर्वशी का फोन चुराने वाले व्यक्ति ने किया है।

क्या मेल मिला है उर्वशी को

इस बारे में जानकारी खुद उर्वशी रौतेला ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईमेल का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। फोन चुराने वाले व्यक्ति ने उर्वशी को इसे लौटाने के बदले में कुछ शर्तें भी सामने रख दी हैं। ईमेल के स्क्रीनशॉट में उस व्यक्ति ने लिखा है कि अगर उर्वशी अपना फोन वापस पाना चाहती हैं तो उनको उसके भाई के कैंसर की इलाज में मदद करनी होगी। उस व्यक्ति ने उर्वशी को भेजे गए मेल में लिखा है कि आपका फोन मेरे पास है। अगर आप इसे चाहते हैं, तो आपको मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी।

बेंगलुरु का ये सैलून मालिक कभी था पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का नेट बॉलर, पांड्या से लेकर राहुल का रह चुका है हेयर स्टाइलिस्ट | Moneycontrol Hindi

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ईमेल का स्क्रीनशॉट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें