ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) का कहना है कि आज खेलों के प्रति जुनूनी लोगों के लिए करियर के और भी विकल्प मौजूद हैं। उनका यह कमेंट राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद (Pullela Gopichand) के एक बयान पर आया है। गोपीचंद ने कहा है कि जब तक कोई व्यक्ति अमीर न हो, तब तक बच्चों को खेल में शामिल नहीं होने देना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कामत ने कहा, “वैसे तो मैं पुलेला गोपीचंद की इस चिंता को समझता हूं कि ‘जब तक आप अमीर न हों, अपने बच्चे को खिलाड़ी न बनाएं’, लेकिन फिर भी मेरा विचार अलग है।”
