Most Dangerous Countries: दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती और कला के लिए काफी मशहूर हैं। लोग इन देशों में घूमने भी जाते हैं। वहीं कुछ देश ऐसे भी हो जहां पर जाने से लोग कतराते हैं। ये देश अभी भी संघर्ष के दौर से गुजर हैं। संघषों और हिंसा की वजह से इन देशों की राजनीतिक स्थिति और यहां रहने वाले लोगों की हालत बेहद खराब हैं। घूमने के लिहाज से इन देशों को दुनिया का सबसे खतरनाक जगह माना जाता है।
दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में सीरिया, सूडान और सोमालिया जैसे देशों का नाम आता है। ग्लोबल गार्डियन की खुफिया टीम इन देशों को उनके खतरों के स्तर के आधार पर रैंक करती है।
अमेरिका के 2021 में अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से तालिबान ने वहां सत्ता संभाली है। अफगानिस्तान में जारी संघर्ष, आतंकवाद और राजनीतिक अस्थिरता इसे एक खतरनाक जगह बना दिया हैं। यहां के नागरिकों पर कई प्रतिबंध लगाए गए है।
सीरिया में पिछले कई सालों से गृह युद्ध चल रहा है, जिससे वहां के लोगों की स्थिति बहुत खराब हो गई है। युद्ध ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसके वजह से घर, स्कूल और अस्पताल नष्ट हो गए हैं। लंबे समय से जारी इस युद्ध ने सीरिया को एक खतरनाक और अनसेफ देश बना दिया है। इसके अलावा कई सशस्त्र समूह और आतंकवादी संगठन भी यहां पर एक्टिव हैं जो स्थिति को और अधिक खतरनाक बनाते हैं।
यमन को भी दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। यहां 2015 में शुरू हुए गृह युद्ध ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। इस युद्ध ने न केवल सुरक्षा समस्याएं पैदा की हैं बल्कि मानवीय संकट भी गहरा दिया है। सरकारी सेना और हूथी विद्रोहियों के बीच चल रहा संघर्ष और बाहरी हस्तक्षेप ने देश में अस्थिरता बढ़ा दी है।
साउथ सुडान ने 2011 में स्वतंत्र हुआ था, जिसके बाद भी यहां पर लगातार संघर्ष जारी है। साउथ सुडान अभी भी आंतरिक संघर्ष और जातीय हिंसा का शिकार बना हुआ है। राजनीतिक अस्थिरता और विभिन्न गुटों के बीच संघर्षों ने इस देश को और भी अनसेफ बना दिया है। दक्षिण सूडान और सूडान के बीच लगातार हिंसा होती रहती है, जो स्थिति को और खराब करती है।
सोमालिया में सालों से आतंकवाद की समस्या बनी हुई है। यहां पर अल-शबाब जैसे विद्रोही गुटों की वजह से यह देश और ज्यादा खतरनाक है। यहां की लॉ एड ऑर्डर काफी कमजोर है, जिससे आतंकवाद, समुद्री लूटपाट और हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ती रहती हैं। कमजोर सरकार की वजह से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।