Get App

Thyroid है तो इन चीजों से रहें दूर, ये है वॉर्निंग संकेत, कभी न करें नजरअंदाज

Thyroid: Indian Thyroid Society की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर 10वां शख्स थायराइड का शिकार है। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायराइड की बीमारी 10 गुना ज्यादा होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2022 पर 4:58 PM
Thyroid है तो इन चीजों से रहें दूर, ये है वॉर्निंग संकेत, कभी न करें नजरअंदाज
थायराइड के मरीजों को कुछ ऐसी चीजें हैं जो नहीं खानी चाहिए।

Thyroid: थायराइड एक ऐसी बीमारी है जिससे सबसे ज्यादा लोग चपेट में आ रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। ज्यादातर लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि थायराइड क्या होता है? बता दें कि थायराइड तितली के आकार का एक ग्लैंड होता है जोकि सांस की नली के ऊपर होता है। जब इस थायराइड ग्लैंड में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है तो ये समस्या खड़ी हो जाती है। थायराइड के मरीज अपने खानपान का खास ध्यान रखकर इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। थायराइड दो तरह का होता है। हायपरथायराइड और हाइपोथाइराइड।

Thyroid Society की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर 10वां शख्स थायराइड का शिकार है। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायराइड की बीमारी 10 गुना ज्यादा होती है। रिसर्च में कहा गया है कि जागरूक नहीं होने के चलते यह बीमारी तेजी से फैल रही है। थायराइड की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या, डिप्रेशन, डायबिटीज, इंसोमनिया और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ये हैं थायराइड के लक्षण

हाइपरथायरायडिज्म में वजन घटना, गर्मी न झेल पाना, ठीक से नींद न आना, प्यास लगना, अत्यधिक पसीना आना, हाथ कांपना, दिल तेजी से धड़कना, कमजोरी, चिंता, और नींद नहीं आना शामिल है। हाइपोथायराइड में सुस्ती, थकान, कब्ज, धीमी हृदय गति, ठंड, सूखी त्वचा, बालों में रूखापन, अनियमित मासिकचक्र और इन्फर्टिलिटी के लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके शरीर के लिए किन चीजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। ताकि आप अपने डाइट पर ध्यान दे सकें। खुद को स्वस्थ रख सकें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो थायराइड के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें