Tomato Price Hike: पति ने बिना पूछे सब्जी में डाल दिए दो टमाटर, नाराज होकर पत्नी ने छोड़ा घर

Tomato Price Hike: रिपोर्ट के मुताबिक, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के बेमहौरि गांव में रहने वाले संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। साथ ही वह ऑनलाइन टिफिन सर्विस भी चलाते हैं। दो दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बिना पूछे खाने में दो टमाटर डाल दिया था। यह बात जैसे ही उनकी पत्नी को पता चली तो वो भड़क गई। संजीव की पत्नी नाराज होकर अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने पति का घर छोड़कर कहीं चली गईं

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
Tomatoes Price Today: कई राज्यों में टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं

Tomato Price Hike: टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने कई लोगों की जेब पर गहरा असर डाला है। ऊंची कीमतों ने न केवल उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है। बल्कि रेस्तरां, ढाबा, होटल और अन्य कारोबारियों के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इस बीच, अब टमाटर के दामों के बढ़ने के कारण परिवारों में विवाद की खबरें भी सामने आने लगी है। जी हां, टमाटर ने सिर्फ घर का बजट ही नहीं बिगाड़ा, बल्कि परिवार का माहौल भी बिगड़ने लगा है। ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है, जहां टमाटर को लेकर हुए विवाद के बाद एक कपल के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी अपनी बेटी के साथ पति का घर छोड़कर चली गई।

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उसने बिना पूछे खाने में दो टमाटर डाल दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के बेमहौरि गांव में रहने वाले संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। साथ ही वह ऑनलाइन टिफिन सर्विस भी चलाते हैं। दो दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बिना पूछे खाने में दो टमाटर डाल दिया था। यह बात जैसे ही उनकी पत्नी को पता चली तो वो भड़क गई। संजीव की पत्नी नाराज होकर अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने पति का घर छोड़कर कहीं चली गईं। पति अपनी इस गलती के लिए पत्नी से माफी मांगता रहा, लेकिन उसने उनकी एक नहीं सुनी और घर छोड़कर कहीं चली गईं।

पुलिस में की शिकायत


पीड़ित संदीप बर्मन ने पुलिस से संपर्क कर अपनी पत्नी आरती बर्मन को ढूंढने का अनुरोध किया है।  बर्मन ने कहा, "वह मेरी बेटी के साथ घर से निकल गई और बस में चढ़ गई। मैं तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहा हूं और पुलिस को उसकी तस्वीर भी दी है, लेकिन वे उसे ढूंढ नहीं पाए हैं।" शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी उससे पूछे बिना खाने में टमाटर डालने से नाराज हो गई और इस बारे में बहस करने लगी। वह नहीं चाहती थी कि मैं सब्जी में टमाटर डालूं। पुलिस ने पुष्टि की है कि शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है।

धनपुरी थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने कहा, "पति से झगड़े के बाद आरती ने अपना घर छोड़ दिया और उमरिया में अपनी बहन के घर चली गई।" जयसवाल ने कहा कि परेशान होकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर पति-पत्नी की एक-दूसरे से बात कराई है। वह जल्द ही वापस आएंगी।

केंद्र रियायती दरों पर टमाटर बेचेगी

टमाटर की कीमतों में आए उछाल के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी और कुछ अन्य शहरों में रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री करेगी। बता दें कि कुछ शहरों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक हो गई है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने पीटीआई से कहा कि दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में टमाटर रियायती दरों पर बेचे जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Tomato Price Hike: आने वाले हफ्तों में टमाटर हो जाएगा और भी महंगा, सितंबर में जाकर राहत मिलने की उम्मीद

इसके अलावा पटना, वाराणसी, कानपुर और कोलकाता में भी रियायती टमाटर उपलब्ध होंगे। सिंह ने कहा कि टमाटर विभिन्न क्षेत्रों में मौजूदा भाव से काफी कम दाम पर बेचे जाएंगे। यह उस दिन के बाजार भाव से कम-से-कम 30 प्रतिशत कम होगा। यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने के इरादे से प्रेरित है। केंद्र कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख उत्पादक केंद्रों से टमाटर खरीदेंगे और इसे उन बाजार स्थलों में बेचेंगे जहां खुदरा कीमतें पिछले एक महीने में सबसे अधिक बढ़ी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।