Tomato Price Hike: टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने कई लोगों की जेब पर गहरा असर डाला है। ऊंची कीमतों ने न केवल उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है। बल्कि रेस्तरां, ढाबा, होटल और अन्य कारोबारियों के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इस बीच, अब टमाटर के दामों के बढ़ने के कारण परिवारों में विवाद की खबरें भी सामने आने लगी है। जी हां, टमाटर ने सिर्फ घर का बजट ही नहीं बिगाड़ा, बल्कि परिवार का माहौल भी बिगड़ने लगा है। ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है, जहां टमाटर को लेकर हुए विवाद के बाद एक कपल के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी अपनी बेटी के साथ पति का घर छोड़कर चली गई।
