Get App

Traffic Challan Rules: एक ही वाहन का दिन भर में कितनी बार कट सकता है चालान? जानिए क्या है ट्रैफिक नियम

Traffic Rules E Challan: आमतौर पर कई लोगों का मानना है कि अगर दिन में एक बार चालान कट जाए तो फिर चालान नहीं कटेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। किसी भी गाड़ी चालक का एक बार नहीं, बल्कि दिन में कई बार चालान कट सकता है। हालांकि, इसे लेकर कुछ प्रतिबंध और नियम हैं। जिसका पालन करना बेहद जरूरी है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 25, 2024 पर 5:05 PM
Traffic Challan Rules: एक ही वाहन का दिन भर में कितनी बार कट सकता है चालान? जानिए क्या है ट्रैफिक नियम
Traffic Rules E Challan: अगर ओवर स्पीडिंग कर रहे हैं। इस पर चालान कट चुका है। ऐसी दूसरी बार और तीसरी बार भी चालान कट सकता है।

भारत सरकार ने सड़क पर चलने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जिनका पालन करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। देश में हर साल महीने लाखों लोगों का करोड़ों रुपये में चालान कटता है। आमतौर पर बहुत से लोगों का मानना है कि एक बार वाहन का चालान होने पर दिन भर नहीं होता है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो गलत है। ऐसी गलती करने पर हर आपका चालान कट जाएगा। लिहाजा वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की जानकारी बेहद जरूरी है।

जब ड्राइवर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस या कैमरे के जरिए ऑनलाइन चालान भेज दिया जता है। बहुत से लोगों को गलतफहमी रहती है कि एक बार चालान कटने पर दूसरी बार नहीं होगा। इस गलतफहमी से बाहर निकलना बेहद जरूरी है। बार-बार गलती करने पर बार-बार चालान कटता है।

क्या कहता है नियम?

अगर एक दिन में एक चालान के नियमों की बात करें तो ये कुछ परिस्थितियों में ठीक है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुछ नियमों को तोड़ने पर सिर्फ दिन में एक ही चालान हो सकता है। इस स्थिति में भी यह जरूरी है कि सेम नियम उल्लंघन पर ही चालान नहीं हो सकता है। जैसे मान लीजिए आपने कोई नियम उल्लंघन किया और कुछ देर बाद उसी नियम का फिर से उल्लंघन करते हैं तो चालान नहीं होगा. लेकिन, ये सभी नियमों के लिए नहीं है और कुछ ही नियमों के उल्लंघन पर ऐसा होता है। लेकिन ऐसे नियम है, जिनका पालन नहीं करने पर दिन भर में कई बार चालान किया जा सकता है। कुल मिलाकर यह अलग अलग नियमों और उनके उल्लंघन पर निर्भर करता है कि उनका दिन में फिर से चालान हो सकता है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें