उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का परिवहन विभाग इन दिनों पूरे राज्य में सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी वजह यह कि उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अब तक सबसे बड़ा चालान काटा है। ट्रैक्टर की ट्रॉली में ट्रेन के पहिए लगे हुए थे। इतना देखते ही अधिकारियों ने भारी भरकम चालान ठोक दिया। बताया जा रहा है कि टैक्टर का रजिस्ट्रेशन कृषि कार्य हेतु था। वहीं ट्रॉली का तो रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। इस पर अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का 10 लाख रुपये से ज्यादा का चालान काट दिया है।