सड़क पर अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो आपको कई तरह के ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है। ऐसा नहीं करने पर हजारों रुपये का चालान जुर्माने के तौर पर किया जाता है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं। जिन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता और वो नियमों का लगातार उल्लंघन करते रहते हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ट्रैफिक पुलिस नियमों के प्रति बेहद सख्त हो गई है। 1 सितंबर से बाइक-स्कूटर चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं पीछे बैठने वाले शख्स को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। बिना हेलमेट के 1035 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
