Get App

ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, अब चालान के साथ सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कितनी बढ़ गई सजा

मुंबई में अगर बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं तो चालाना के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी 3 महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 5:29 PM
ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, अब चालान के साथ सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कितनी बढ़ गई सजा
मुंबई में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान

अगर आप बाइक चलाते हैं तो अब बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। एक गलती आपको 3 महीने के लिए बाइक चलाने से रोक सकती है। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुंबई में अगर आप बिना हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े गए तो ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। इसके साथ चालान भी वसूला जाएगा। ट्रैफिक नियम क्या हैं, इसके बारे में जानकारी देने के लिए बाइक चलाने वाले को पुलिस स्टेशन में 2 घंटे का वीडियो भी देखना होगा।

दरअसल, केंद्र सरकार के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य सरकार भी सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों में बदलाव कर रही है। ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रही है।

मुंबई में ट्रैफिक से जुड़े नए नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने यूट्यूब में एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो के जरिए ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों के खिलाफ चालान सीधे RTO में भेजा जाएगा। बाइक चलाने वाले का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले को पुलिस स्टेशन भेजा जाएगा। जहां उसे 2 घंटे का वीडियो देखना होगा। फिलहाल ये नियम मुंबई में ही लागू होंगे। पिछले महीने मुंबई पुलिस ने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले 75000 चालान काटे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें