Get App

TV, लैपटॉप, मोबाइल ऑन करके सोने की है आदत? कैंसर का है खतरा, हो जाएं सावधान

Sleeping Tips: सोने से पहले अगर आप मोबाइल, टीवी पर घंटों समय बिताते हैं। इसके बाद इसे ऑन रहने पर ही सो जाते हैं। इससे आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 1:42 PM
TV, लैपटॉप, मोबाइल ऑन करके सोने की है आदत? कैंसर का है खतरा, हो जाएं सावधान
सेहत के लिए नींद बेहद जरूरी है। पर्याप्त और गहरी नींद शरीर के लिए दवा का काम करती है।

Sleeping Tips: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बहुत कम आराम कर पाते हैं। आज के इस डिजिटल युग में फोन, लैपटॉप टीवी से हर कोई चिपका रहता है। मोबाइल तो अब शरीर का ही एक अंग बनता जा रहा है। इसके बिना तो जिंदगी अधूरी लगती है। बहुत से लोग सोते टाइम भी मोबाइल, लैपटॉप या टीवी चलाते हैं। ये सभी डिवाइस ऑन रह जाती है और सो जाते हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही आदतें है तो इन्हें जल्द ही सुधार कर लें। ऐसी आदतों की वजह से आप गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इससे वजन बढ़ना, कैंसर जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

नेशनल सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी अमेरिकी लोग लोग रात में टीवी ऑन करके ही सो पाते हैं। वहीं, नेशनल स्लीप फाउंडेशन और जर्नल ऑफ क्लिनिकल मेडिसिन के कंबाइंड स्टडी के अनुसार, हर 9 में से 1 व्यक्ति सोने तक किसी न किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।

सेहत के लिए हानिकारक

सोने से पहले बिस्तर पर फिल्में, टेलीविजन या YouTube वीडियो देखना, इंटरनेट ब्राउज करना या संगीत सुनना मानसिक और शरीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद हानिकारक है। वैसे भी किसी भी चीज की लत ज्यादा हो जाती है तो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भारत में भी बहुत से लोगों की टीवी, मोबाइल ऑन करके सोने की आदत है। ऐसे में आपको याद रखना होगा कि इस तरह से इंटरनेट डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ऑन करके सोना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें