Twitter के पूर्व MD दिल्ली एयरपोर्ट पर भूल गए कैब का किराया देना, ड्राइवर के जवाब से हर कोई हैरान

Twitter के पूर्व MD परमिंदर सिंह ने सोशल मीडिया में एक घटना का जिक्र किया है। जिसमें वो दिल्ली एयरपोर्ट पर कैब का किराया देना भूल गए। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को फोन किया तो ड्राइवर ने कहा कोई बात नहीं फिर आ जाएंगे। ड्राइवर का यह जवाब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Twitter के पूर्व MD परमिंदर सिंह ड्राइवर से प्रभावति हुए लोगों से इस कैब ड्राइवर की सर्विस लेने की अपील की है।

आजकल की इस भाग दौड़ भारी जिंदगी में लोग व्यस्त हो गए हैं कि लोग अपने जरूरी काम भी भूल जाते हैं। बाद में जब पता चलता है तो नई कहानी उभरकर सामने आती है। कुछ ऐसा ही Twitter के पूर्व MD परमिंदर सिंह (Parminder Singh) के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ। परमिंदर सिंह हाल ही भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक घटना का खुलासा किया है। एयरपोर्ट पर कैब ड्राइवर उनसे बिना पैसे लिए चला गया। सिंह ने पैसे देने के लिए फोन किया तो ड्राइवर ने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जल्दबाजी के चक्कर में सिंह कैब ड्राइवर को पमेंट करना भूल गए। सिंह को फ्लाइट पकड़ने का समय हो रहा था। इसके बाद उन्हें याद आया कि कैब ड्राइवर को तो पैसे ही नहीं दिए। बता दें कि परमिंदर सिंह नवंबर 2013 से दिसंबर 2016 तक ट्विटर-एशिया के एमडी थे।

परमिंदर ने ट्वीट कर दी जानकारी


परमिंदर ने इस घटना को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वो एयरपोर्ट पहुंचे और तुरंत चल दिए। वो ड्राइवर को पेमेंट करना भूल गए। जब परमिंदर ने ड्राइवर को फोन किया और पूछा कि उसका कितना बकाया है, तो वो उसकी असामान्य प्रतिक्रिया से दंग रह गए। ड्राइवर पैसे लेना नहीं चाहते थे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “कोई बात नहीं, फिर कभी आ जाएंगे।’ उसने यह भी नहीं बताया कि कितने पैसे हुए। परमिंदर सिंह ने यह भी जिक्र किया कि ड्राइवर जानता था कि हम यहां नहीं रहते हैं।

ड्राइवर के कायल हुए परमिंदर

परमिंदर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मृदुभाषी कैब ड्राइवर ने हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया। लेकिन फिर मैंने उनकी मेहनत की कमाई उस तक पहुंचा दी। उस ड्राइवर से पता चल कि शालीनता इस दुनिया में मौजूद हैं।

Twinkle Khanna की कंपनी में Good Glamm Group ने खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, जानिए कैसे हुई डील

सर्विस लेने की अपील की

उन्होंने अपने फॉलोअर्स से उसकी सेवाएं लेने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "मेरे पास उसकी अनुमति नहीं । ऐसे में यहां उसकी डिटेल शेयर नहीं कर रहा हूं, लेकिन अगर आप एनसीआर में एक अच्छे कैब वाले की तलाश कर रहे हैं तो कृपया डीएम करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।