Most Liked Tweet of 2021: विराट कोहली के इस ट्वीट को किया गया सबसे अधिक 'लाइक', लिस्ट में PM मोदी भी शामिल

प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगवाने वाली तस्वीर सरकार का सबसे अधिक रिट्वीटेड ट्वीट यानी 'मोस्ट रिट्वीटेड ट्वीट इन गवर्नमेंट' बना

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 7:23 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस के ट्वीट को इस साल सबसे अधिक रिट्वीट किया गया

Top Twitter moments of 2021 in India: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस (Pat Cummins) द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए दान की घोषणा संबंधी ट्वीट को इस साल सबसे अधिक रिट्वीट किया गया, जबकि क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के बेटी के जन्म की जानकारी देने वाले ट्वीट को भारत में सबसे अधिक लाइक मिले।

CDS बिपिन रावत के निधन के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी? इन दो नामों पर चर्चा तेज

ट्विटर की ओनली ऑन ट्विटर': गोल्डन ट्वीट्स ऑफ 2021 रिपोर्ट के मुताबिक, हैशटैग #Covid19, #FarmersProtest, #TeamIndia, #Tokyo2020, #IPL2021, #IndVEng, #Master (फिल्म), #Bitcoin और #Permissiontodance (दक्षिण कोरिया बैंड बीटीएस का गीत) का सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया।


इस रिपोर्ट में एक जनवरी से लेकर 15 नवंबर 2021 के बीच भारत में ट्विटर पर इस्तेमाल किए गए 'रिट्वीट' और 'लाइक' के विकल्प का विश्लेषण किया गया है। ट्विटर ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारत के कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद, दुनियाभर के लोग देश की मदद को सामने आए।

Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन फिर बने पिता, पत्नी कैरी ने बेटी को दिया जन्म

इनमें से ही एक थे, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस, जिन्होंने कोविड-19 से निपटने के वास्ते भारत के लिए एक राशि दान की थी और ट्विटर पर बाकी लोगों से भी ऐसा करने की अपील की थी। उनकी उदारता को देश के लोगों ने बहुत सराहा और वह भारत में 2021 का सबसे अधिक रिट्वीटेड ट्वीट बन गया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्वीट को 15 नवंबर तक 1,14,000 बार रिट्वीट किया गया और साथ ही वह इस साल सबसे अधिक 21,900 बार कोट किए जाने वाला ट्वीट भी बना।

इस साल की शुरुआत में अपनी पहली संतान का स्वागत करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्विटर पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी, जो कि 2021 का सबसे अधिक 538,200 बार लाइक किया गया ट्वीट है। विराट कोहली के पिछले साल उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की जानकारी देने वाले ट्वीट को भी 2020 में सबसे अधिक लाइक मिले थे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लेने की जानकारी देते हुए साझा की गई तस्वीर, इस साल सरकार का सबसे अधिक रिट्वीटेड ट्वीट यानी 'मोस्ट रिट्वीटेड ट्वीट इन गवर्नमेंट' बना। इसे 45,100 बार रिट्वीट किया गया था और 2,25,800 लाइक मिले थे।

स्पोर्ट्स कैटेगरी में महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार पारी खेलने के लिए शुभकामनाएं देने वाले विराट कोहली के ट्वीट को सबसे अधिक 91,600 बार रिट्वीट किया गया। 2021 में स्पोर्ट्स कैटेगरी में सबसे अधिक 529,500 लाइक पाने वाला ट्वीट भी यही था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।