Twitter और Threads की लड़ाई में कौन जीतेगा? बिलियनेयर विनोद खोसला ने दिया यह जवाब

मार्क जकरबर्ग की कंपनी Meta ने 5 जुलाई को Threads लॉन्च किया। यह एक सोशल मीडिया ऐप है जिसका सीधा मुकाबले एलॉन मस्क के ट्विटर से है। इस ऐप को मेटा के फोटो के फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का टेक्स्ट वर्जन माना जा रहा है। यह ऐसे वक्त आया है, जब यूजर्स Twitter का विकल्प चाहते हैं

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 1:58 PM
एलॉन मस्क ने ट्विवटर को खरीदने के बाद से उसमें कई बदलाव किए हैं। कुछ बदलाव यूजर्स को पसंद नहीं आ रहे हैं। मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था।

इंडियन-अमेरिकन बिलियनेयर विनोद खोसला को अंदाजा नहीं है कि Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच की लड़ाई में जीत किसकी होगी। लेकिन, उनका कहना है कि इससे बड़ी लड़ाई Twitter और Threads के बीच देखने को मिलेगी। मनीकंट्रोल स्टार्टअप कॉनक्लेव में उन्होंने अमेरिकी के सिलिकॉन वैली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। खोसला वेंचर्स के को-फाउंडर ने कहा कि ट्विटर और थ्रेड्स की लड़ाई का जो विजेता होगा, वहीं Musk-Zuckerberg की लड़ाई का भी विजेता होगा।

5 जुलाई को लॉन्च हुआ थ्रेड्स

मार्क जकरबर्ग की कंपनी Meta ने 5 जुलाई को Threads लॉन्च किया। यह एक सोशल मीडिया ऐप है जिसका सीधा मुकाबले एलॉन मस्क के ट्विटर से है। इस ऐप को मेटा के फोटो के फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का टेक्स्ट वर्जन माना जा रहा है। यह ऐसे वक्त आया है, जब यूजर्स Twitter का विकल्प चाहते हैं। एलॉन मस्क ने ट्विवटर को खरीदने के बाद से उसमें कई बदलाव किए हैं। कुछ बदलाव यूजर्स को पसंद नहीं आ रहे हैं। मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था।


यह भी पढ़ें : NSE को-लोकेशन स्कैम को समझना चाहते हैं? पहले जानिए NSE-TAP मामला क्या है

यूजर्स तलाश रहे ट्विटर का विकल्प

Twitter और Threads के बीच की यह प्रतियोगिता ऐसे वक्त सामने आई है, जब दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मालिक एक-दूसरे से आगे निकले की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। यह पता नहीं है कि इस रेस में कौन जितेगा, लेकिन यह तय है कि इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दुनिया में प्रतियोगिता बढ़ेगी। मनीकंट्रोल के स्टार्टअप कॉनक्लेव में खोसला से यह पूछा गया कि किस सोशल मीडिया मालिक की इस लड़ाई में जीत होगी।

खोसला के ट्विटर पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

खोसला ने कहा, "मैं इस बारे में नहीं जानता। लेकिन, इससे बड़ी लड़ाई Threads और Twitter के बीच की है। मेरा मानना है कि इससे विजेता तय होगा।" उनसे यह भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने थ्रेड्स ज्वाइन किया है या ट्विटर छोड़ने जा रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह दोनों ही प्लेटफॉर्म पर एक्विट रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ही उनके लिए बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म हैं। मैं इन दोनों से काफी कुछ सीखता हूं। अभी विनोद खोसला के ट्विटर पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।