Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक बांग्लादेशी महिला के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज यानी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिला के लिए भारतीय पासपोर्ट का प्रबंध किया। दोनों एजेंट को संदेह के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। एजेंट महिला को विदेश भेजने की फिराक में थे। इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई है। 2014 में सीमा पार करके महिला भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी।
