Ukraine-Russia War: केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कथित तौर पर गोली लगने के बाद एक भारतीय छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि आज खबर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया।
