Russia- Ukraine War : रूसी सेनाओं ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर स्टेशन (Nuclear Power Station) पर बमबारी तेज कर दी है। एनेरहोदार स्थित प्लांट के स्पोक्सपर्सन ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि यह यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन (atomic energy station) वास्तविक परमाणु खतरा (nuclear danger) है।
स्पोक्सपर्सन एंड्री टुज ने कहा, “हम बड़े हथियारों से हमले रोकने की मांग करते हैं।” उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो टेलीग्राम पर पोस्ट किया। यह प्लांट यूक्रेन के कुल बिजली उत्पादन में 25 फीसदी का योगदान करता है।
प्लांट के छह रिएक्टर्स में से एक में लगी आग
तुज ने यूक्रेन के टेलीविजन को बताया कि यह बमबारी सीधे जापोरीझझिया प्लांट (Zaporizhzhia plant) पर हो रही है और इससे प्लांट के छह रिएक्टर्स में से एक में आग लग गई है। उन्होंने कहा कि रिएक्टर ऑपरेशन में नहीं है बल्कि इसका रिनोवेशन चल रहा है, लेकिन यहां पर अंदर न्यूक्लियर फ्यूल (nuclear fuel) मौजूद है।
तुज ने कहा, फायरफाइटर्स आग के नजदीक नहीं पहुंच सकते क्योंकि वे गोलियां चला रहे हैं।
आसपास की इमारतों में एक साथ हुए धमाके
न्यूक्लियर पावर प्लांट के ऊपर लगे एक लाइव स्ट्रीम्ड सिक्योरिटी कैमरे से पता चलता है कि किस तरह प्लांट की पार्किंग में बख्तरबंद वाहन खड़े हुए हैं और बिल्डिंग पर रोशनी डाल रहे हैं। इसके बाद वाहनों की चमक दिखती है और फिर आसपास की इमारतों में एक साथ धमाके होते हैं।
डिनाइपर नदी के किनारे बसे शहर एनेरहोदार में जंग जारी है। दोनों पक्षों के बीच चल रही दूसरे दौर की वार्ता के दौरान यह घटनाक्रम सामने आया है। अभी तक दोनों पक्षों के बीच नागरिकों को निकालने और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए यूक्रेन के अंदर सुरक्षित गलियारे स्थापित करने के लिए एक अस्थायी समझौता हुआ है।
शहर के ऊपर आग की लपटें और धुआं ही धुआं
एनेरहोदार के मेयर ने कहा कि यूक्रेन की सेनाएं शहर के बाहरी इलाके में रूसी फौज से लड़ रही हैं। वीडियो में 50,000 से ज्यादा आबादी वाले शहर के ऊपर आग की लपटें और काला धुआं उठता दिख रहा है। इसमें क्षतिग्रस्त कारें भी दिख रही हैं। एक दिन पहले ही यूएन एटॉमिक वाचडॉक एजेंसी ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि जंग से यूक्रेन के 15 न्यूक्लियर रिएक्टर्स में बड़ा हादसा हो सकता है।