Russia-Ukraine War: रूस की संस्थाओं पर बैन लगाने वालों में अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नाम भी जुड़ गया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रूस की उन संस्थाओं से ट्रांजैक्शन को रोक दिया है, जिस पर अमेरिका सहित दूसरे पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाया है। पश्चिमी देशों ने हाल ही में यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की इन संस्थाओं पर बैन लगाया था।
