देश में नदियों की सफाई पर सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बाद भी गंगा, यमुना जैसी भारत की कई बड़ी नदियों का हाल किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में अगर नदियों की सफाई करना सीखना हो तो मेघालय से जरूर सीखना चाहिए। यहां की उमंगोट नदी (Umngot River) का पानी इतना साफ है कि कांच की तरह आर-पार देख सकते हैं। अंदर का पत्थर तक क्रिस्टल क्लियर नजर आता है। नदी में कई फीट नीचे पड़े हुए पत्थर भी एकदम साफ नजर आते हैं। इतना साफ पानी आपने कभी नहीं देखा होगा। इसे दुनिया की सबसे साफ नदी में गिना जाता है।
