पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कहकर चर्चा में आए टीचर करण सांगवान (Karan Sangwan) को एडटेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Unacademy) ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टीचर ने छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ ता। एडटेक का कहना है कि क्लासरूम व्यक्तिगत विचार शेयर करने की जगह नहीं है। अनएकेडमी के सह-संस्थापक रोमन सैनी (Roman Saini) ने कहा कि सांगवान ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। इसलिए कंपनी को उनका साथ छोड़ना पड़ा। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जानना चाहा कि क्या शिक्षित लोगों को वोट देने को कहना अपराध है।
