Get App

Unique Wedding: दूल्हे ने शादी में नहीं लिए सात फेरे, किया यह काम, पूरे इलाके में हो रही है चर्चा

Unique Wedding: बिहार के मधुबनी में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में दूल्हे सुजीत चौधरी ने सात औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने इसे एक नई परंपरा के रूप में शुरू किया। जिसमें हर शादी से पहले पौधे लगाए जाएंगे। यह पहल न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 1:34 PM
Unique Wedding: दूल्हे ने शादी में नहीं लिए सात फेरे, किया यह काम, पूरे इलाके में हो रही है चर्चा
पौधा लगाकर लिया फेरा

इन दिनों शादियों का सीजन जोर-शोर से चल रहा है। जिसमें नए जोड़े अपने जीवन के खुशनुमा पलों का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इस बार बिहार के मधुबनी की एक शादी ने अपनी अनोखी रस्म के कारण सबका ध्यान आकर्षित किया। सुजीत चौधरी ने अपनी शादी के अवसर पर न केवल सात फेरों का वचन लिया, बल्कि सात औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह पहल एक नई परंपरा की शुरुआत है। जिसे अब इस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। सुजीत का मानना था कि पर्यावरण का संरक्षण हमारी पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि औषधीय पौधे न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि इनका उपयोग दवाइयों में भी होता है, जिससे कई लोगों की जान भी बच सकती है। यह कदम सिर्फ शादी को खास नहीं बनाता, बल्कि एक सकारात्मक संदेश भी देता है।

पौधा लगाकर लिया शादी का फेरा

सुजीत चौधरी ने अपनी शादी के दिन एक सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने सात औषधीय पौधे लगाए और उनके संरक्षण का वचन लिया। सुजीत का मानना था कि जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तब तक हमारी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि शादी के दिन सात पौधे लगाना, सात फेरों का प्रतीक है। सनातन परंपरा में शादी को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है, और इस बंधन को  फलदायक बनाने के लिए सात पौधे लगाकर, उन्होंने इस नए रिश्ते की शुरुआत की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें