Credit Cards

Uttar Pradesh: दो साल से लापता पति ने अचानक किया पत्नी को फोन, मिलने बुलाया फिर महिला का हुआ ये हाल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को दो साल बाद मिलने के बहाने बुलाया और फिर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 2:41 PM
Story continues below Advertisement
sonbhadra: दो साल से लापता पति ने अचानक किया पत्नी को फोन, मिलने बुलाया फिर महिला का हुआ ये हाल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुन हर कोई हैरान है। यहां एक महिला को उसके पति और गर्लफ्रेंड ने मिलकर बेहरहमी से मारा और घायल कर दिया। बता दें कि महिला का पति दो साल से गायब था और अचानक ही उसे फोन किया। दो साल बाद आए पति के फोन ने महिला के दिल में खुशी की लहर दौड़ा दी, लेकिन किसे पता था कि जल्द ही यह खुशी एक भयानक जुर्म में बदल जाएगी।

पति से मिलने गई महिला के उड़े होश

महिला अपने पति से मिलने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। वहां उसका सामना पति की गर्लफ्रेंड से हुआ। पति ने बिना कोई लाग-लपेट के कहा कि यही उसकी गर्लफ्रेंड है। फिर, पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी पर बेरहमी से हमला शुरू कर दिया। लोहे की रॉड और चाकू से किए गए इस हमले में महिला का चेहरा लहूलुहान हो गया। कुल सात लोगों ने मिलकर इस क्रूरता को अंजाम दिया।


गर्लफ्रेंड के साथ लोगों ने किया हमला

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़िता किस तरह लोहे की रॉड और चाकू के हमले का सामना कर रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति, जो कि एक ऑर्केस्ट्रा संचालक है। रविवार को फोन करके उसे डाला इलाके के घर में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचकर उसने पाया कि उसके पति के साथ एक दूसरी महिला भी थी, जिसने खुद को उसकी गर्लफ्रेंड बताया।

पुलिस ने बताई ये बात

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसका पति, गर्लफ्रेंड और अन्य 5 लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। उसने बताया कि पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनीं और किसी तरह उसे बचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति, उसके नाम पर 6 लाख रुपये का लोन लेकर गायब हो गया था। अब वह चाहती है कि उसका पति लोन की रकम चुकाए और उसे न्याय मिले। घटना के बाद महिला ने पुलिस में पति, उसकी गर्लफ्रेंड और अन्य 7 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Year end 2024: जानें इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीयों की टॉप-10 लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।