Get App

लूट लो! ATM से निकलने लगे 200 की जगह 500 के नोट, बैंक को लगा 5 लाख का चूना, FIR दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

ATM News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एटीएम मशीन से 200 रुपये की जगह 500 रुपये के नोट निकलने लगे। जैसे यह बात सामने आई तो पैसे निकाले वालों की लाइन लग गई। इसके बाद कुछ ही देर में बैक को 5 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लग गया। पुलिस में FIR दर्ज कराई जा चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 3:16 PM
लूट लो! ATM से निकलने लगे 200 की जगह 500 के नोट, बैंक को लगा 5 लाख का चूना, FIR दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
ATM News: एटीएम मशीन में पैसे भरने वाले कर्मचारी 200 रुपये के कैसेट में 500 रुपये के नोट भर दिए।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक बैंक के एटीएम से 200 रुपये निकालने पर 500 की नोट निकल रही थी। इसके बाद पैसे निकलाने वालों की लाइन लग गई। जो कोई आता वहीं 200 की जगह 500 की नोट निकालकर मालामाल हो रहा था। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बैंक को करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लग गया। मामले की जानकारी होने के बाद एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के मैनेजर ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब रुपये निकालने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

दरअसल, खुटार थाना क्षेत्र के तिकुनियां में स्थित इंडिया नंबर 1 एटीएम में कर्मचारियों ने 200 रुपये के कैसेट में 500 रुपये के नोट भर दिए थे। सीएमएस इनफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने यह गलती की थी। कंपनी को इस गलती का पता तब चला जब कर्मचारी दोबारा रिफलिंग के लिए पहुंचे थे।

पुलिस में FIR दर्ज

फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला बजरिया मौलवी बदन खां निवासी अभय सिंह यादव ने बताया कि वह सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी कंपनी अलग-अलग बैंकों से रुपये लेकर एटीएम में रिफलिंग का काम करती है। ब्रांच मैनेजर अभय सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह गलती दो कस्टोडियन - सुहेली गांव के अतुल कुमार सिंह और गोविंदपुरा के आशीष पांडेय की है। कंपनी ने एटीएम से अधिक राशि निकालने वाले ग्राहकों से रिकवरी की मांग की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार उन ग्राहकों की पहचान की जा रही है जिन्होंने इस दौरान एटीएम से पैसे निकाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें