पत्नी का अपने ही दोस्तों से बलात्कार कराता था पति! दुबई में बैठकर देखता था हैवानियत का वीडियो

Bulandshahr Rape: 35 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को उसके दो दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने के बदले पैसे दिए जा रहे थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी आपबीती पति को बताई, तो उसके पति ने उसे चुप रहने को कहा

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
बुलंदशहर में एक महिला ने अपने पति पर अपने ही दो दोस्तों से उसका बलात्कार करवाने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला ने अपने पति पर अपने ही दो दोस्तों से उसका बलात्कार करवाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना तब मिली जब महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति के दो दोस्त पिछले तीन सालों से उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह एक महीने की गर्भवती है और उसका पति सऊदी अरब में काम करता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को उसके दो दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने के बदले पैसे दिए जा रहे थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी आपबीती पति को बताई, तो उसके पति ने उसे चुप रहने को कहा।

फोन पर हैवानिय का बनाते थे वीडियो


महिला ने बताया कि दोनों आरोपी अपने फोन पर उसकी वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे और उसका पति सऊदी अरब में वो वीडियो देखता था। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने 2010 में बुलंदशहर के व्यक्ति से शादी की थी और दंपति के चार बच्चे हैं।

पीड़िता का पति सऊदी अरब में ऑटोमोबाइल मैकेनिक का काम करता है और साल में एक या दो बार घर आता है।

रिपोर्ट में महिला की आधिकारिक शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया है कि तीन साल पहले जब वह घर आया था, तो उस व्यक्ति ने अपने दो दोस्तों को उसके साथ बलात्कार करने दिया था। महिला के पति के सऊदी में काम पर वापस लौटने के बाद भी यह हरकतें होती रहीं।

पति सऊदी अरब में बैठकर देखता था वीडियो!

महिला ने बताया, "मेरा पति सऊदी अरब में बैठकर अपने मोबाइल पर वीडियो देखता था। मैं अपने बच्चों की खातिर चुप रही, क्योंकि उसने मुझे तलाक देने की धमकी दी थी।"

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसके परिवार को इस घटना के बारे में हाल ही में तब पता चला जब उसकी बहन का पति घर आया। महिला के भाई के अनुसार, उसकी बहन और उसके पति के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस ने अभी तक महिला के पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार नहीं किया है। साथ ही कहा गया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

"महिला के बॉडी स्ट्रक्चर को 'Fine' कहना यौन उत्पीड़न के बराबर...", केरल HC ने FIR रद्द करने से किया इनकार

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।