UP: दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, बारात पर भी किया पथराव, पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा

शिकायत में कहा गया कि इन लोगों ने उन्होंने बारात पर पथराव किया और महिलाओं को परेशान किया। दूल्हे के पिता नंदराम सिंह की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने म्यूजिक सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव में एक DJ भी घायल हो गया। बुलंदशहर ग्रामीण के पुलिस प्रमुख रोहित मिश्रा ने कहा कि विवाद शादी की बारात के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुआ

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 7:47 PM
Story continues below Advertisement
UP: दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, बारात पर भी किया पथराव, पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा

पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जब दलित समाज की बारात एक तथाकथित ऊंची जाति के इलाके से गुजर रही थी, तो दूल्हे को घोड़ी से जबरदस्ती उतार दिया गया और बारात पर पत्थर तक फेंके गए। परिवार ने अपनी शिकायत में कहा है कि रॉबिन सिंह 11 दिसंबर को बारात लेकर दुल्हन के घर जा रहा था, जब लोगों के एक समूह ने घोड़े को लगाम से पकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया। बड़ी बात ये है कि दूल्हा रॉबिन पुलिस में कांस्टेबल है।

शिकायत में कहा गया कि इन लोगों ने उन्होंने बारात पर पथराव किया और महिलाओं को परेशान किया। दूल्हे के पिता नंदराम सिंह की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने म्यूजिक सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव में एक DJ भी घायल हो गया।

शिकायत में कहा गया है कि सभी आरोपी ठाकुर और राजपूत समुदाय से थे और उन्होंने दूल्हे और बारातियों को निशाना बनाते हुए जातिवादी टिप्पणियां कीं। पुलिस ने FIR दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


उन्होंने मीडिया को बताया, "11 दिसंबर को, जब मेरा बेटा घोड़ी पर सवार होकर ठाकुर मोहल्ले से गुजरा, तो कुछ लोगों ने उसे घोड़ी से जबरदस्ती उतार दिया, डीजे सिस्टम पर पत्थर फेंके और उसे घोड़ी पर चढ़ने से रोक दिया। हम किसी तरह भागने में सफल रहे। उन्होंने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।"

सिंह ने कहा कि उन्होंने घटना के दौरान पुलिस को फोन किया था और कुछ ही देर बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, "हम रात 11.30 बजे शादी समारोह में पहुंचे। अगले दिन मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैं पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई से संतुष्ट हूं।"

बुलंदशहर ग्रामीण के पुलिस प्रमुख रोहित मिश्रा ने कहा कि विवाद शादी की बारात के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुआ। उन्होंने कहा, "किसी ने पत्थर फेंका और म्यूजिक सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण झगड़ा हुआ। एक पक्ष ने शिकायत दर्ज की है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

अपराध के जातिगत पहलू के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है। इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।"

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबिन ने कहा है कि कुछ हमलावर उसकी सगाई समारोह में भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, "मैंने उनमें से कुछ को अपनी सगाई से पहचान लिया। उन्होंने बारात में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, कहा कि एक दलित बारात को उनके इलाके से नहीं गुजरना चाहिए। हमें बारात लेकर घर लौटना पड़ा और बाद में कार से दुल्हन के घर जाना पड़ा। शादी की सारी खुशी बर्बाद हो गई। सब कुछ प्लान किया गया था, लेकिन इस हिंसा के कारण सब बर्बाद हो गया।"

FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिसमें दंगा करने और जानबूझ कर चोट पहुंचाने से जुड़ी धाराएं भी शामिल हैं। SC/ST (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

Haryana: कुरुक्षेत्र की बेटी की कनाडा में चाकू मार कर हत्या, परिवार कर रहा जल्द से जल्द शव भारत लाने की मांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।