Get App

शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, तभी जीजा की हुई एंट्री और साला पहुंच गया अस्पताल, मेहमानों ने बचाई जान

बांदा जिले के अमवां गांव में वरीक्षा कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत बहनोई ने साले विनोद पर हमला कर दिया। मारपीट और गला दबाने से विनोद बेहोश हो गया। मेहमानों ने किसी तरह बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज में देरी और जबरन पैसे लेने के आरोप लगे। पुलिस में मामला दर्ज हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 3:12 PM
शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, तभी जीजा की हुई एंट्री और साला पहुंच गया अस्पताल, मेहमानों ने बचाई जान
बहनोई-साले के बीच झगड़ा, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल

फैमिली फंक्शन का उद्देश्य खुशियां बांटना होता है, लेकिन कभी-कभी ये झगड़े और विवाद का कारण भी बन जाते हैं। यूपी के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक पारिवारिक समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत बहनोई ने जमकर उत्पात मचाया। जब उसके साले विनोद ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बहनोई ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतर आया। नशे में धुत आरोपी ने विनोद को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

परिजनों और मेहमानों के बीच-बचाव से किसी तरह विनोद की जान बचाई गई। गंभीर रूप से घायल विनोद को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वरीक्षा कार्यक्रम में हुआ विवाद

गांव के निवासी विनोद के बड़े भाई संतोष की शनिवार को वरीक्षा थी, जिसमें कई मेहमान शामिल थे। इसी दौरान शराबी बहनोई वहां पहुंचा और उत्पात मचाने लगा। विनोद ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने विनोद को उठाकर पटक दिया और बुरी तरह पीटने लगा। गला दबाने के कारण विनोद बेहोश हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें