'6 महीने नहीं सोता था कुंभकरण वो तो बड़ा टेक्नोक्रेट था...', राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा दावा

Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक दीक्षांत समारोह के दौरान रावण के भाई कुंभकर्ण को लेकर एक बड़ा दावा किया है। राज्यपाल ने कहा कि कुंभकरण 6 महीने तक सोता नहीं था बल्कि वह गुप्त तरीके से रिसर्च करता था

अपडेटेड Nov 23, 2024 पर 10:17 AM
Anandiben Patel: कुंभकरण को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा दावा

Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राक्षस राजा रावण के भाई कुंभकर्ण को लेकर बड़ा दावा किया है। राज्यपाल ने कहा कि कुंभकरण 6 महीने तक सोता नहीं था। वह गुप्त तरीके से रिसर्च करके नए-नए यंत्रों को बनाता था। राज्यपाल ने आगे कहा कि यह बात छिपाने के लिए रावण ने यह झूठ फैलााया कि उनका भाई कुंभकरण 6 महीने सोता है। जबकि वह एक 'टेक्नोक्रेट' तकनीकी के विशेषज्ञ था। जो अपने प्रयोगशाला में रिसर्च करके मशीनें बनाता था।

'कुंभकरण एक तकनीकी एक्सपर्ट था'

उत्तर प्रदेश के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पहुंची थी। राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा, "कुंभकरण एक तकनीकी एक्सपर्ट था, जो छह महीने तक गुप्त रूप से अपनी प्रयोगशाला में रिसर्च करके मशीनें बनाता था, ताकि यह टेक्नोलॉजी दूसरे देशों में न जाए। यह अफवाह फैलाई गई थी कि कुंभकर्ण छह महीने सोता है और फिर छह महीने जागता है। राक्षस राजा रावण ने लोगों से इस बात को छुपाने के लिए कुंभकरण के 6 महीने तक सोने की अपवाह उड़ाई थी" इसके साथ ही राज्यपाल ने छात्रों से प्राचीन भारतीय ग्रंथों का अध्ययन करने करने पर भी जोर दिया, जिससे वह अपने पूर्वजों के किए गए रिसर्च और खोज के बारे में जान सके।


 

कांग्रेस नेता ने कंसा तंज

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा, देश की लाइब्रेरी में हिंदुस्तान की ज्ञान परंपरा की प्राचीन पुस्तकों से भरी पड़ी हैं इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को उनको पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "इन पुस्तकों का कई भाषाओं में अनुवाद किया जाना चाहिए ताकि हर कोई भारत की समृद्ध विरासत के बारे में जान सके।" कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने यूपी के राज्यपाल पर तंज कसते हुए यह वीडियो शेयर किया। श्रीनेत ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह गूढ़ ज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया गया।"

Delhi AQI today: एक बार फिर जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, Severe केटेगरी से बढ़ी परेशानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।