Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राक्षस राजा रावण के भाई कुंभकर्ण को लेकर बड़ा दावा किया है। राज्यपाल ने कहा कि कुंभकरण 6 महीने तक सोता नहीं था। वह गुप्त तरीके से रिसर्च करके नए-नए यंत्रों को बनाता था। राज्यपाल ने आगे कहा कि यह बात छिपाने के लिए रावण ने यह झूठ फैलााया कि उनका भाई कुंभकरण 6 महीने सोता है। जबकि वह एक 'टेक्नोक्रेट' तकनीकी के विशेषज्ञ था। जो अपने प्रयोगशाला में रिसर्च करके मशीनें बनाता था।
