Bareilly Firecracker Explosion: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार (2 अक्टूबर) को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के आंवला तहसील स्थित सिरौली थाना अंतर्गत कल्याणपुर हैवतपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार शाम पांच बजे के करीब एक जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ कच्चे मकानों को भी नुकसान हुआ है।
