Get App

नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार ने ट्रक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सप्रेसवे से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक कार ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2024 पर 11:49 AM
नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार ने ट्रक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Noida Road Accident: नोएडा सड़क हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। कार सवार काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेडा की ओर जा रहे थे। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था।

कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से हुई है। जिसमें कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार ने सेक्टर 146 मेट्रो स्टेशन के पास रोड के किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी। जिसके बाद यह हादसा हुआ।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

इस भीषण हादसे के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस फौरन राहत और बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों वाहनों को रोड से हटा दिया गया है। वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिन लोगों की मौत हो गई है। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें अमन पुत्र देवी सिंह उम्र करीब 27 साल, देवी सिंह पुत्र रामशाह निवासी काशीराम कॉलोनी घोड़ी के पास उम्र करीब 60 साल, राजकुमारी पत्नी देवी सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी घोड़ी के पास उम्र करीब 50 साल, विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी घोड़ी के पासउम्र करीब 40 साल और कमलेश पत्नी जीवन निवासी काशीराम कॉलोनी घोड़ी के पास उम्र करीब 40 साल सवार थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें