उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इस नतीजे ने राज्य के दो गांवों को खुशियों की सौगात दी है। गांव के लोग खुशखबरी पाते ही खुशी झूम उठे। मिठाइयां बंटने लगी। ढोल नगाड़ें बजने लगे। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर के कासमपुर खोला गांव के 26 लोगों ने लिखित परीक्षा पास की है। वहीं गोंडा जिले के करुआपारा गांव के 10 लोगों ने परीक्षा पास की है। इसके बाद ये दोनों गांव रातों रात सुर्खियों में आ गए। पूरे गांव में उत्सव का माहौल है।
