Get App

यूपी पुलिस का वो जाबांज अफसर जिसे लोग बुलाते थे टाइगर, नाम से ही थर–थर कांपते थे अपराधी

Police Officer Inspiring Story: उत्तर प्रदेश पुलिस के अफसर योगेंद्र नाथ सिंह की प्रेरणादायक कहानी से हर कोई प्रभावित होता हैं। इन्हें टाइगर जोगिन्दर सिंह के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने ने बुझारत जैसे कुख्यात डाकू को जेल में डाले थे। आइए जानते हैं इनकी प्रेरणादायक कहानी के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 2:11 PM
यूपी पुलिस का वो जाबांज अफसर जिसे लोग बुलाते थे टाइगर, नाम से ही थर–थर कांपते थे अपराधी
Yogendra Nath Singh: यूपी पुलिस का वो जाबांज अफसर जिसे लोग बुलाते थे टाइगर

Police Officer Inspiring Story: उत्तर प्रदेश पुलिस के अफसर योगेंद्र नाथ सिंह की प्रेरणादायक कहानी से हर कोई प्रभावित होता है। इन्हें टाइगर जोगिन्दर सिंह के नाम से भी जाना जाता है। आजमगढ़ के लालगंज तहसील के लहुआं कलां गांव से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने आजादी के बाद पुलिस की पहली खेप में शामिल होकर 36 वर्षों तक ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल पेश की। 1948 में उप-निरीक्षक के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए योगेंद्र सिंह ने केवल 3 महीने के प्रशिक्षण के बाद थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

कुख्यात डाकू को पकड़ा था

मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, हरदोई और लखनऊ के हजरतगंज जैसे प्रमुख थानों में ईमानदारी से सेवाएं देने वाले इस 6 फुट 2 इंच के पुलिस अधिकारी योगेंद्र नाथ सिंह के नाम से ही अपराधी कांप उठते थे। 1962-63 में जौनपुर जनपद के शाहगंज में तैनाती के दौरान, उन्होंने बुझारत जैसे कुख्यात डाकू को गिरफ्तार कर पूरे शहर में प्रसिद्धि पाई।

लोग अपने बच्चों का नाम रखते लगे योगेंद्र नाथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें