उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बरसात हो रही है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के चलते मौसम भी सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को भी ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में तो भर बरसात होती रही। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। शुक्रवार को अमेठी में 45.5 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा अमेठी में शनिवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रयागराज समेत यूपी 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।