Get App

Agra Accident: आगरा में भीषण सड़क हादसा, डंपर के साथ 5 किमी घसिटते गए बाइक सवार, 3 की दर्दनाक मौत

UP Road Accident: हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के हाथ-पैर अलग हो गए। इसके बावजूद ड्राइवर ने ट्रक को नहीं रोका और उसकी स्पीड भी बढ़ा दी। डंपर के नीचे बाइक और किसान दोनों फंस गए। हादसे में जीजा-साले और दोस्त सहित तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 12:12 PM
Agra Accident: आगरा में भीषण सड़क हादसा, डंपर के साथ 5 किमी घसिटते गए बाइक सवार, 3 की दर्दनाक मौत
UP Road Accident: सडक़ हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे के थाना बसई अरेला के गांव अरनोटा के पास हुआ

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार (27 फरवरी) रात को गांव अरनोटा के पास हुए भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों मृतक फिरोजाबाद से बाइक पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। फिरोजाबाद से अपनी बहन की लगुन लेकर आए युवक, उसके जीजा और दोस्त को डंपर ने बेरहमी से कुचल दिया। डंपर चालक ने बाइक सवारों को 5 किमी तक घसीटकर ले गया। इससे एक युवक के हाथ पैर अलग हो गए।

लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने अपनी रफ्तार बढ़ा दी। इस वजह से बाइक सवार को वह आगे तक घसीट ले गया। तीनों युवकों की मौत से शादी वाले घर में अचानक से कोहराम मच गया है। ये सड़क हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे के थाना बसई अरेला के गांव अरनोटा के पास हुआ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है।

जी न्यूज की रिपर्ट के मुताबिक, किसान परिवार से आने वाले शिवकुमार के साथ बाइक पर गांव के ही दोस्त किताब सिंह और उसके जीजा भोगपुरा, निबोहरा निवासी माखन सिंह साथ में थे। आगरा-बाह मार्ग पर गांव अरनोटा के पास सामने से आ रहे ड्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें