'तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी, तो आज तेरा काम तमाम कर दूंगा' जीजा के सिर पर सवार था खून, घर में घुसकर साली की चाकू से की हत्या

Shahjhanpur Murder: अंशुल भी उसी मोहल्ले में रहता था और कोमल की बहन से उसकी लव मैरिज हुई थी। शुरुआत में लड़की के घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में बेटी की जिद के आगे झुक गए। घर वालों का कहना था कि अंशुल के पास पक्का घर तक नहीं है, फिर उन्होंने उसे घर बनवाने के लिए 6-7 लाख रुपए भी दिए

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
Shahjhanpur Murder: जीजा के सिर पर सवार था खून, घर में घुसकर पत्नी की बहन की चाकू से की हत्या

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक जीजा ने वहशीपने की सारी हदें पार कर दीं और अपनी ही पत्नी की बहन की चाकू से बड़ी बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी अंशुल अपनी साली की शादी कोमल से कराना चाहता है, जिसके उसकी साली राजी नहीं थी। ये घटना जिले के घनी आबादी वाले लाला तेली बजरिया मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि अंशुल को ससुराल वालों के 6-7 लाख रुपए लौटाने थे, जिसके बदले वह अपने भाई की शादी अपनी पत्नी की बहन से कराना चाहता था।

दरअसल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कोमल ट्यूशन से अपने घर लौटी और उसने अपनी मां से कहा कि वह बाजार से गाजर ले लाए, आज गाजर का हलवा खाने का मन है। उधर अंशुल भी अपने इस फिराक में अपने घर के बाहर बैठा था कि वो आज कोमल का काम तमाम कर देगा।

ससुराल वाले मांग रहे थे अपना पैसा


अंशुल भी उसी मोहल्ले में रहता था और कोमल की बहन से उसकी लव मैरिज हुई थी। शुरुआत में लड़की के घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में बेटी की जिद के आगे झुक गए। घर वालों का कहना था कि अंशुल के पास पक्का घर तक नहीं है, फिर उन्होंने उसे घर बनवाने के लिए 6-7 लाख रुपए भी दिए।

इसी पैसे को अब ससुराल वाले वापस मांग रहे थे, इसके बदले अंशुल अपने भाई की शादी कोमल से कराना चाहता था, ताकि उसे ये पैसा लौटाना न पड़े। हालांकि, कोमल के घर वाले उसकी शादी के लिए ही ये पैसा वापस मांग रहे थे और अंशुल के भाई से शादी नहीं करना चाहते थे।

'आज तेरा काम तमाम कर दूंगा'

अब घटना पर वापस लौटते हैं, तो अंशुल घर के बाहर जैकेट में चाकू छुप कर बैठा था। जैसे ही उसका सास घर से बाहर निकली, तो वो अंदर घुस गया। उसने कोमल से फिर वही दोहराया कि वह उसके भाई से शादी करने को मान जाए।

जानकारी के मुताबिक, उसने कोमल से कहा, "तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी, तो आज तेरा काम तमाम कर दूंगा।" इतना कह कर उसने कोमल पर लगातार एक के बाद एक चाकू से हमला किया।

शुरुआत में कोमल ने अपना बचाव किया, लेकिन चाकुओं के वार से और खून बहने के बाद वह कमजोर पड़ती चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अंशुल ने उस चाकू को वहीं बेड पर डुपट्टे में लपेट कर छोड़ दिया और खून से सने हाथ घर में ही धोए।

सास की भी हत्या कर सकता था अंशुल

हालांकि, इस संघर्ष में अंशुल के हाथ में भी चाकू लग गया था, इसलिए खून बहना बंद नहीं हुआ। इतने में अंशुल की सास घर के गेट पर आ गई और उसने अंशुल के हाथों पर लगा खून देख कर पूछताछ की, तो उसने उन्हें भी अंदर खींचने की कोशिश की, लेकिन सास ने शोर मचाया तो वह भाग गया।

सास सविनय ने घर के अंदर जाकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी बेटी की लाश खून में लथपथ कमरे में पड़ी थी और फर्श पर भी खून-खून हो रहा था।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आईटीआई कॉलोनी निवासी स्व. सुरेश बाबू सक्सेना की बड़ी बेटी वर्तिका ने महमंद जलालनगर निवासी अंशुल शर्मा उर्फ रवि से प्रेम विवाह किया था। छोटी बेटी कोमल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही ट्यूशन भी पढ़ाती थी।

हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी अंशुल को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, अंशुल ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया। पुलिस के सख्ती से पूछने के बाद उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि उसने ही कोमल की हत्या की है। वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचें और आग के कार्यवाही की।

पति-पत्नी ने 40 साल में 12 बार की शादी और लिया तलाक! अब सरकार ने दर्ज किया मुकदमा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।