UP Schools Closed: यूपी में 8वीं तक के स्कूल इतने दिन रहेंगे बंद, भीषण ठंड के कारण लिया गया ये बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जिलों में कोहरे की चादर छाई हुई है। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिलती है लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। ठंड और घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं भीषण ठंड को देखते हुए कई स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

अपडेटेड Jan 18, 2025 पर 10:49 AM
UP Schools Closed: ठंड की वजह से कई जगह पर स्कुलों को भी बंद कर दिया गया है। (Photo Credit: Social Media)

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की ठंड पड़ रही है। यूपी के कई जिलों में कड़ाके वाली ठंड पड़ रही है। दिन के समय धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है लेकिन फिर शाम होते ही लोगों को फिर ठंडक का एहसास होने लगता है। ठंड की वजह से राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी लेट चल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठंड की वजह से कई जगह पर स्कुलों को भी बंद कर दिया गया है।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित हो गई है, जिसकी वजह से कानपुर में 36, वाराणसी में 9 और आगरा में 10 ट्रेनें लेट चल रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

8वीं तक के स्कूल बंद


उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषड़ ठंड की वजह से मेरठ, आगरा, कानपुर और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव आ सकता है जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा। इसके बाद 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ठंड में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

18 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक रह सकती है। वहीं 19 जनवरी को पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और सुबह-शाम कोहरा रहेगा, जिसके कारण विजिबिलिटी 200-300 मीटर तक हो सकती है। 20 जनवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा रहेगा और विजिबिलिटी 300-500 मीटर तक दर्ज की जाएगी। वहीं 22 जनवरी से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

लेट से चल रही ये ट्रेनें

ठंड की वजह से शताब्दी सहित लगभग 10 ट्रेनें अपने तय समय से लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छटने की संभावना है। कोहरे की वजह से कोटा पटना एक्सप्रेस 4 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस 2 घंटे, न्यू दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटे, दरभंगा एक्सप्रेस 2 घंटे, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट, न्यू दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे, केरला एक्सप्रेस 2 घंटे और न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट हैं। उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति भी 2 घंटे लेट है।

Weather Updates: दिल्ली में कड़ाके की ठंड से हालत खराब, कोहरे का अलर्ट जारी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी कंपकंपी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।