Get App

Awadh Ojha join AAP: UPSC की कोचिंग देने वाले अवध ओझा ने की राजनीति में एंट्री, दिल्ली में थामा इस पार्टी का दामन

Awadh Ojha join AAP: सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले फेमस टीचर अवध ओझा अब नेता बन गए हैं। राजधानी दिल्ली में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा ने AAP की सदस्य बने

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2024 पर 1:59 PM
Awadh Ojha join AAP: UPSC की कोचिंग देने वाले अवध ओझा ने की राजनीति में एंट्री, दिल्ली में थामा इस पार्टी का दामन
Awadh Ojha: AAP में शामिल हुए अवध ओझा

Awadh Ojha join AAP:  सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले फेमस टीचर अवध ओझा ने राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में अवध ओझा, पार्टी में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर, अवध ओझा अब AAP परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं और उनके प्रयासों को और आगे बढ़ाने का स्वागत किया जाता है।

आप में शामिल हुए अवध ओझा

आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं आप सभी से यह साझा करना चाहता हूं कि अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।"

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है अवध ओझा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें