Get App

UPSC Toppers: 35 सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में फेल होने के बाद इस IAS अधिकारी ने हासिल की 104वीं रैंक

UPSC Toppers: जहां कुछ लोग एक या दो परीक्षाओं में असफल होने के बाद निराश हो जाते हैं। वहीं हरियाणा के IAS अधिकारी विजय वर्धन ने 35 अलग-अलग परीक्षाओं में असफल होने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी। आखिरकार, उन्होंने 35 सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में फेल होने के बाद UPSC में 104वीं रैंक हासिल करने कामयाब रहे। UPSC की तैयारी करने वाले सभी युवाओं को विजय के सफलता की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए

Akhileshअपडेटेड May 18, 2023 पर 4:10 PM
UPSC Toppers: 35 सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में फेल होने के बाद इस IAS अधिकारी ने हासिल की 104वीं रैंक
UPSC Toppers: IAS अधिकारी विजय वर्धन ने 35 अलग-अलग परीक्षाओं में असफल होने के बाद UPSC में 104वीं रैंक हासिल करने कामयाब रहे

UPSC Toppers Story: दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसे जीवन में असफलता का सामना न करना पड़ा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं सफलता के मंत्र में गलतियां करना भी शामिल है। यह जरूरी है कि आप अपनी असफलताओं के लिए बहाना न बनाएं। बल्कि यह पता लगाने की कोशिश करें कि चीजें उस तरह क्यों नहीं हुईं, जिस तरह होनी चाहिए। गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखने पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आप सच्चे मन से मेहनत कर रहे हैं तो आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। क्योंकि किसी ने कहा है कि असफलता सफलता के विपरीत नहीं है, यह सफलता का ही हिस्सा है।

ये कहावत IAS अधिकारी विजय वर्धन (IAS Vijay Wardhan) की यात्रा पर पूरी तरह फिट बैठती है। जहां कुछ लोग एक या दो परीक्षाओं में असफल होने के बाद निराश हो जाते हैं, वहीं हरियाणा के इस लड़के ने 35 अलग-अलग परीक्षाओं में असफल होने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी। वे सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में कई बार असफल हुए, फिर भी निराश हुए। आखिरकार, उन्होंने 35 अलग-अलग परीक्षाओं में असफल होने के बाद UPSC में 104वीं रैंक हासिल करने कामयाब रहे।

गलतियों से सिखने में मिली मदद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार रिजेक्शन ने उन्हें डिमोटिवेट नहीं किया बल्कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखने में मदद की। हर असफल प्रयास के बाद वह और अधिक मेहनत करते गए। उन्हें शुरुआत में UPSC CSE में एक IPS अधिकारी के रूप में चुना गया था लेकिन अब वह IAS अधिकारी बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। हरियाणा के सिरसा के रहने वाले वर्धन ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गृहनगर में की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने B.Tech हिसार से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें