Get App

झूठी गिरफ्तारी की वीडियो बनाना पड़ा उर्फी जावेद को महंगा, FIR हुई दर्ज

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद मुसीबतों का पिटारा है। कुछ लोग मुसीबतों से भागते हैं ये मुसीबतों को बुलाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी वीडियो बनाई कि पुलिस को उन्हें बुलावा भेजना ही पड़ा। दरअसल अपने अरेस्ट की वीडियो को बनाकर उन्होंने मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ FIR करने के लिए मजूबर कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला-

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2023 पर 2:04 PM
झूठी गिरफ्तारी की वीडियो बनाना पड़ा उर्फी जावेद को महंगा, FIR हुई दर्ज
वायरल वीडियो में महिला को मुंबई पुलिस अश्लीलता की वजह से गिरफ्तार कर रही है।

मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल उर्फी जावेद और अन्य तीन लोगों ने मिलकर एक ऐसी वीडियो बनाई थी जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में उर्फी जावेद को दो महिला महिलाएं छोटे-छोटे कपड़े पहनने के जुर्म में गिरफ्तार करती दिखाई दीं। बाद में रिवील किया गया कि उर्फी जावेद ने ये वीडियो एक फैशन ब्रांड के प्रमोशन के लिए बनाई थी। ऐसे में लोगों को लगा कि उर्फी जावेद को असल में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने लिया एक्शन

मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम पर स्पष्टिकरण देते हुए लिखा कि क्लिप में पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है। कैप्शन में बताया गया कि लोगों को गलत जानकारी और गुमराह करने वाली वीडियो बनाने वालों के खिलाफ केस रजिस्टर कर दिया गया है। कोई भी सस्ती पब्लिसिटी के लिए कानून को नहीं तोड़ सकता है। एक वायरल वीडियो में महिला को मुंबई पुलिस अश्लीलता की वजह से गिरफ्तार कर रही है। जो कि बिल्कुल सच नहीं है। पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है। इस गुमराह करने वाली वीडियो को बनाने में शामिल लोगों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज किया गया है। ओशिवारा थाना में IPC सेक्शन 171, 419, 500, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें