Uric Acid: आज के समय में यूरिक एसिड की समस्या से लाखों लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आखिर यूरिक एसिड क्या होता है? बता दें कि शरीर में अगर इसकी मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो ये गठिया जैसी बीमारी की वजह भी बन सकता है। इससे हाथ-पैर के अंगूठे के जॉइंट में तेज दर्द होता है। कई मामलों में इससे किडनी फैलियर भी हो सकता है। लिहाजा अगर आपको भी यूरिक एसिड की समस्या है तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यूरिक एसिड हमारे खून में पाया जाने वाला एक वेस्ट मटेरियल होता है।
