Urine Infection: यूरिन यानी पेशाब करना शरीर की सामान्य प्रक्रिया है। पसीने की तरह यह भी शरीर से गैर जरूरी तत्वों को बाहर निकालने की एक प्रक्रिया है। पेशाब को रोकने का मतलब है। इन गैर जरूरी तत्वों को भी शरीर के अंदर रोके रखना। कई बार यूरिन रोक कर बैठ जाते हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक है। महिलाओं को तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। उनके लिए तो यह खतरा और ज्यादा है। अगर कोई शख्स बहुत अधिक बार यूरिन रोकता है तो उसे किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है।
