Get App

इस देश के किसान खेती में कर रहे हैं यूरिन का इस्तेमाल, खाद से तोड़ा रिश्ता, जानिए फायदे

Urine in Agriculture: रासायनिक खाद आज भले ही फसलों का उत्पादन बढ़ाने में इस्तेमाल की जा रही है, लेकिन इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इस बीच अमेरिका के वर्मोट राज्य के लोगों ने अपने खेत में रासायनिक खाद से तौबा कर लिया है। अब इस राज्य के किसान यूरिन का इस्तेमाल कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2025 पर 12:00 PM
इस देश के किसान खेती में कर रहे हैं यूरिन का इस्तेमाल, खाद से तोड़ा रिश्ता, जानिए फायदे
Urine in Agriculture: इंसानी मूत्र को इकट्ठा करने और खेतों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है।

आज के समय में फसल उगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रासायनिक खाद का इस्तेमाल किया जाता है। ये रासायनिक खाद फसलों को तेजी से तैयार करते हैं। लेकिन इससे मिट्टी, पर्यावरण और शरीर को नुकसान पहुंचाता है। रासायनिक खाद के इस्तेमाल से बचने के लिए ही आज के समय ऑर्गेनिक फार्मिंग का प्रचलन शुरू हुआ है। रासायनिक खाद के विकल्प की तलाश भी दुनियाभर के वैज्ञानिक कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका के वर्मोट राज्य के किसान इन दिनों रासायनिक खाद की जगह यूरिन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि इंसानों का यूरिन खेत में खाद की तरह काम करता है। इससे फसलों की उपज बढ़ती है।

वहीं अगर प्राचीन रोम और चीन की बात करें तो यहां यूरीन (पेशाब) का प्रयोग खाद के रूप में पहले से ही किया जाता था। इससे बनने वाली खाद से दोगुना उपज हो जाती है। इसके साथ ही मिट्टी को भी कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसे में अब एक बार फिर से खेती करने का तरीका पारंपरिक तरीके से फिर से शुरू हो रहा है। इस तरीके में रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

अमेरिका के किसान पुरानी प्रथा पर लौटे

वर्मोट अमेरिका का पूर्वेत्तर राज्य है। अब यहां के किसान अपनी उपज बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में यूरिन न्यूट्रीएंट रीक्लेमेशन प्रोग्राम (UNRP) चलाया जा रहा है। इसके तहत करीब 250 पड़ोसी हर साल 12,000 गैलन (45,400 लीटर) यूरिन जोनेट करते हैं। जिसे रीसाइकिल किया जाता है। इस यूरिन को 90 सेकंड के लिए 80C (176F) तक गर्म करके पाश्चुरीकृत किया जाता है। फिर से एक पाश्चुरीकृत टैंक में एकत्र किया जाता है। इस यूरिन को फसलों की उज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें