उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटपाट में शामिल एक ऐसे सरगना को गिरफ्तार किया है, जो सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। पुलिस ने लूटपाट के आरोप में गैंग के सरगना एक वकील को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वकील दिल्ली के शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। वो लुटेरों की जमानत कराता था। धीरे-धीरे से पता चला कि लूटपाट में अच्छी कमाई है। इसके बाद एक गैंग तैयार कर लिया और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस के मुताबिक, वकील डेढ़ साल में 24 से अधिक महिलाओं की चेन लूट चुका है।
