Get App

साइकिल चलाने पर हेलमेट पहनना जरूरी, स्कूल के बच्चों के लिए ड्रेस कोड की तरह लागू

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में प्रशासन की ओर से एक अनोखे अभियान की शुरुआत की गई है। जिले में साइकिल चलाने वालों को भी हेलमेट पहनना होगा। प्रशासन का मानना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हेलमेट पहनने के लिए प्रशासन स्कूली छात्रों से शुरूआत करेगा। शुरुआती दौर में शहर के दो स्कूलों के छात्रों से इसकी शुरुआत की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 3:28 PM
साइकिल चलाने पर हेलमेट पहनना जरूरी, स्कूल के बच्चों के लिए ड्रेस कोड की तरह लागू
स्कूली छात्रों साइकिल चलाने पर हेलमेट पहनना जरूरी है। इस अभियान की शुरुआत आज (15 अगस्त) से हो गई है।

भारत सरकार ने सड़क पर चलने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जिनका पालन करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। इसके लिए अब मिर्जापुर जिले में साइकिल चलाने वालों को हेलमेट पहनना बेहद जरूरी हो गया है। पुलिस ने एक अभियान के जरिए इसे आज से जिले में लागू कर दिया है। अभी तक लोग बाइक, स्कूटर चलाने पर ही हलमेट पहनते थे।

.दरअसल, जिले में इन दिनों सड़के हादसे ज्यादा हो रहे हैं। ऐसे में सड़क हादसों में कमी लाने के मकसद से ट्रैफिक पुलिस ने इस अनोखे अभियान की शुरुआत की है। सकूली बच्चों से यह नियम लागू किया जाएगा। यानी सबसे पहले साइकिल चलाने पर स्कूली बच्चों को हेलमेट पहनना होगा।

स्कूली छात्रों से SP ने की चर्चा

दरअसल, मिर्जापुर में कई स्कूल शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी हैं। इन स्कूलों के जाने का रास्ता हाईवे से हकर गुजरता है। यहां कई भारी वाहन भी तेज चलते हैं। लिहाजा कई छात्र हादसे के शिकार भी हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने स्कूली छात्रों को हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आज (15 अगस्त 20240 से एक अभियान की शुरुआत ,की है। इस अभियान में शुरुआती दौर में सिर्फ स्कूली छात्रों को साइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहनना होगा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में स्कूल जाने वाले बच्चियों को देखते हुए बातचीत की गई थी। इसके बाद अब इस अभियान की शुरुआत हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें