UP Weather Today: जनवरी महीने की शुरुआत से ही उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। पूरे प्रदेश में कोहरे की चेतावनी के बीच ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। यही नहीं कुछ जगहों पर तो ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की गई है। 8 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक प्रदेश में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
