Get App

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 28 की मौत, कई घायल

Almora Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। अल्मोड़ा से लगे मर्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। यह बस नैनीकांडा ब्लॉक के किनाथ से सवारी लेकर रामनगर जा रही थी। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। इसमें 28 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 12:08 PM
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 28 की मौत, कई घायल
Almora Accident: यह दुर्घटना अल्मोड़ा के सल्ड ब्लॉक के कूपी गांव के पास हुआ है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है। यह बस नैनीकांडा ब्लॉक के किनाथ से सवारी लेकर रामनगर जा रही थी। कुछ लोग जैसे ही बस से नीचे गिरे, तो उन्होंने राहगीरों को आवाज लगाकर इस बारे में जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस और SDRF की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। खुद अल्मोड़ा एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा नैनीताल से भी कुछ पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई है।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर एबुंलेंस भी बुला ली गई है। राहत और बचाव कार्य में प्रशासन जुटा हुआ है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बस काफी जर्जर थी। फिलहाल, हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। पहली प्राथमिकता घायलों का रेस्क्यू करना है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं। सल्ट तहसील के एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि इस हादसे में पांच लोगों के मौत हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें