Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा गांव के पास सीमा सड़क संगठन (BRO) के शिविर में भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें 54 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। बचाव दल ने अब तक 46 मजदूरों को बचा लिया है। लेकिन हादसे में पांच मजदूरों की दुखद मौत हो गई। बद्रीनाथ धाम के पास हुए हिमस्खलन में कई फुट बर्फ के नीचे अब भी फंसे तीन मजदूरों को निकालने के लिए रविवार (2 फरवरी) को तीसरे दिन खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब तक 54 लोगों में से 51 लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें से 5 की दुखद मौत हो चुकी है।
